पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मुजफ्फरनगर में जश्न, शिव चौक पर उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर: पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी बहुमत के बाद पूरे देश की तरह मुजफ्फरनगर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थल शिव चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जोरदार जश्न मनाया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। पूरे क्षेत्र में आतिशबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल और संजीव बालियान ने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में पार्टी द्वारा चलाए गए जन-जागरण अभियान और जनता के बीच लगातार संपर्क का ही नतीजा है कि आज भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है।
जश्न के दौरान एक खास दृश्य तब देखने को मिला जब कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नृत्य किया।

BYTE=कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री

BYTE= संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री

2 thoughts on “पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मुजफ्फरनगर में जश्न, शिव चौक पर उमड़ा जनसैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *