खेत में गई महिला पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर:_ तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुरा में सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। गांव निवासी मुकेश पत्नी प्रमोद पाल सुबह करीब 10 बजे खेत में घास लेने गई थी, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
सूचना मिलते ही तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
CO फुगाना यतेन्द्र नागर जी जानकारी देते हुए

