गरिमा गार्डन में सजी शायरी की महफ़िल

गर ये ही हाल ज़माने में तॶससुब का रहा
आगे नस्लों में मुहब्बत नहीं मिलने वाली

गाजियाबाद (तनवीर ए अदब न्यूज़)
फिरसाद चौधरी पार्षद वार्ड नंबर 64 के गरिमा गार्डन स्थित ऑफिस पर एक खूबसूरत शेरी महफ़िल का आयोजन मुजफ्फरनगर से तशरीफ़ लाए उस्ताद शायर डॉ तनवीर गौहर की सदारत में किया गया।
इस मौक़े पर इरशाद चौधरी संयोजक मुशायरा ने डॉ तनवीर गौहर को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। खूबसूरत निज़ामत नौजवान शायर डॉ तहसीन समर चरथावली ने की। मुशायरे में आसपास के जिन सम्मानित लोगों ने शिरकत कर के शायरों को दाद ओ तहसीन से नवाज़ा उनमें चौधरी शमसाद पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी, डॉ मुशीर प्रधान जी, शाहिद नम्बरदार, नेता जी फैजुद्दीन, मोहम्मद अली जी, इमरान खुसर चरथावल,चौधरी इब्राहिम, चौधरी गुलशेर, मोहम्मद आज़म आदि के नाम शामिल हैं।
मुशायरे में पढ़े गए कुछ चुनिंदा शेर पाठकों की नज़्र हैं।

मशहूर शायर डॉ तनवीर गौहर अपने कलाम से नवाज़ते हुए

कैसे होते हैं मेरे यार चलो चलते हैं
देख आते हैं वफादार चलो चलते हैं

  • समर बुग्रासवी
    भूल जाना आप का मेरे लिए मुश्किल नहीं
    आप क्या समझे मेरे कहने में मेरा दिल नहीं
  • कामिल इशरती
    गर ये ही हाल ज़माने में तॶससुब का रहा
    आगे नस्लों में मुहब्बत नहीं मिलने वाली
  • तनवीर गौहर
    वफादारी मेरे घर से चली है
    मुझे क्यों आज़माया जा रहा है
  • उम्मेद असद
    कोई ये चाहता है दस्तरस में कुल समन्दर हो
    कोई एक बूंद की खातिर समन्दर छोड़ देता है
  • तहसीन समर चरथावली
    सामने आ गए जब वो बेसाख़्ता
    दर्द दिल का मेरे होठों पर आ गया
  • मास्टर हाशिम चरथावली
    इनके अलावा सूफ़ी गुलफाम ने भी सामयीन को अपने कलाम से नवाज़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *