लाइव इनकाउंटर-भागने का प्रयास करता क़ैदी नसीब सिंह बहादुर कांस्टेबल की गोली से हुआ ढ़ेर
घटना का सीसी टीवी फुटेज वायरल
पंजाब- होशियारपुर में केंद्रीय जेल से मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लाए गए कैदी नसीब सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई
बताया गया कि नशा तस्करी के मामले में बंद नसीब सिंह ने अस्पताल से लौटते समय हथकड़ी लगे होने के बावजूद भागने की कोशिश की और कांस्टेबल जसदीप सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया
हमले में कांस्टेबल के चेहरे और हाथ पर चोटें आईं, वहीं आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनने का भी प्रयास किया
कांस्टेबल ने पहले चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसने जवाबी फायरिंग की,जिसमें नसीब सिंह की मौत हो गई
एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने घटना की पुष्टि की है।
