मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन
मुजफ्फरनगर में भारत जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है। 7 मई से शुरू हुई “सेल्फ एन्यूमरेशन” प्रक्रिया के तहत जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज कर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वयं ऑनलाइन जनगणना करें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। वहीं 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना का कार्य करेंगे।

मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि
“मैंने स्व-जनगणना पूर्ण कर ली है।
क्या आपने भी कर ली है?
यदि नहीं की है, तो समस्त जनपदवासियों से अपील है कि समय रहते अपनी स्व-जनगणना अवश्य करें एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।आपकी सहभागिता, सशक्त जनपद की आधारशिला है।”
बाइट = गजेंद्र कुमार सिंह नोडल अधिकारी. एडीएम फाइनेंस

नोडल अधिकारी एडीएम फाइनेंस गजेंद्र कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान नियुक्त परगणक घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी दर्ज करेंगे।
गृहमंत्रालय‚ भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना–2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में आज दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक “सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration)” प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। यह जनगणना पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल http://se.cenus.gov.in पर अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे।
आज जनपद मुजफ्फरनगर में मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार, माननीय मंत्री व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल‚ माननीय सांसद मु०नगर हरेन्द्र मलिक‚ माननीय सांसद बिजनौर क्षेत्र चंदन चौहान‚ माननीय विधायक बुढ़ाना राजपाल सिंह बालियान, माननीय विधायक मीरापुर श्रीमती मिथलेश पाल‚ माननीय विधायक बुढाना पंकज मलिक‚ माननीय सदस्य विधान परिषद श्रीमति वंदना वर्मा‚ जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने स्टाफ के साथ “सेल्फ एन्यूमरेशन” कर भारत जनगणना–2027 में सहभागिता सुनिश्चित की
एडीएम फाइनेंस ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग सेल्फ एन्यूमरेशन करें, जिससे जनगणना की प्रक्रिया को सरल और सुचारू रूप से की जा सके। उन्होंने कहा कि जब परगणक आपके घर पहुंचे तो उन्हें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, क्योंकि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों का आधार बनते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान परगणक किसी भी व्यक्ति से कोई दस्तावेज, पहचान पत्र या ओटीपी नहीं मांगेंगे। नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी को विश्वास के आधार पर दर्ज किया जाएगा। इसलिए लोगों को किसी अफवाह या भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के माध्यम से बेहतर योजनाएं तैयार कर जिले और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सके।

