करोड़ों का ठेका लाखों का नुकसान मुजफ्फरनगर मंगल बाजार के ठेकेदारों ने प्रशासन से लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर: (तनवीर ए अदब न्यूज़)
नुमाइश ग्राउंड में साप्ताहिक लगने वाले मंगल पीठ बाजार कि ठेकेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे जनपद के मीरापुर और जानसठ क्षेत्र में अवैध पीठ बाजार लगाए जा रहे हैं जिससे हमें लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि इन अवैध पीठ बाजारो के कारण हमें करोड़ों रुपए का ठेका लेने के बाद भी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है इन अवैध संचालित पीठ बाजारों के खिलाफ हमने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है जिससे कि हो रहे लाखों के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इन अवैध बाजारों के बंद करने को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिए लेकिन अभी तक इन अवैध पीठ बाजारों पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। आपको बता दे की खालापार निवासी मोहम्मद इस्लाम कुरैशी की शिकायत के बाद यह पूरा मामला सामने आया जिसमें कहा गया कि वर्ष 2025-26 के लिए मंगल बाजार का ठेका लगभग 1 करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपये में लेने का दावा किया । उनका कहना है कि सोमवार को जानसठ और मंगलवार को मीरापुर में अवैध रूप से बाजार लगाए जा रहे हैं, जिससे उनके अधिक धनराशि में लिए गए ठेके पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकानदारों की संख्या घटने से उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और थाना प्रभारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही ढुलमुल रवैए के चलते इन क्षेत्रों में अवैध पैठ बाजार लगातार संचालित हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में पैठ बाजार का ठेका डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक में छोड़ा जाता है। पिछले ठेके में भी ठेकेदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में वर्तमान स्थिति से ठेकेदारों में असंतोष और नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। प्रशासन के आदेशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *