मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच के सम्मान समारोह में साजिद मलिक अज़ीज़ को मिला ‘शान-ए-मिल्लत सम्मान’

जानसठ। मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित भव्य मैरिटोरियस अवॉर्ड प्रोग्राम एवं सम्मान समारोह में शायर,पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता साजिद मलिक अज़ीज़ जानसठी को उनकी सामाजिक एवं साहित्यिक सेवाओं के लिए ‘शान-ए-मिल्लत सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें अतिथियों द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साजिद मलिक अज़ीज़ को यह सम्मान जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली के प्रोफेसर रहमान मुसव्विर, एडवोकेट यूनुस कोसर, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. जमील मलिक तथा कार्यक्रम के संचालक एवं मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच के नगर अध्यक्ष डॉ. शमीम मलिक, गुलबहार मलिक के हाथों प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना था। समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किए जाने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही, ऐसे कार्यक्रम अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में बिरादरी एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई जिम्मेदार एवं सम्मानित लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिरादरी के जिम्मेदारों, समाज के गणमान्य लोगों तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साजिद मलिक अज़ीज़ ने सम्मान के लिए मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच के तमाम जिम्मेदारों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए खुशी, गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी साथियों का भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों की हौसला-अफजाई के लिए इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए। आज जिन बच्चों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए सम्मानित किया गया है, वही बच्चे भविष्य में अपनी उपलब्धियों से अपने परिवार, समाज, बिरादरी और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

उन्होंने मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच की इस पहल की सराहना करते हुए संगठन की तरक्की, आपसी भाईचारे और समाजसेवा के लिए दुआ की। साथ ही सम्मानित किए गए सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और कामयाबी की कामना की।

उन्होंने कहा कि उन्हें दिया गया ‘शान-ए-मिल्लत सम्मान’ उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा और यह सम्मान उन्हें समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *