शिक्षा से ही समाज की वास्तविक तरक्की संभव: डॉ. रहमान मुसव्विर
मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच का मेरिटोरियस अवॉर्ड सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त (प्रेस विज्ञप्ति)।
मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच, मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में मिमलाना रोड स्थित बाबू में मेरिटोरियस अवॉर्ड सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें उच्च शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना रहा। तिलावत ए कलाम ए पाक और डॉ तनवीर गौहर और कलीम त्यागी की नाते पाक से समारोह का बाबरकत आगाज़ हुआ।

समारोह में बिरादरी के उन होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा नीट, जेईई, सीयूईटी, एनडीए, सीए, सीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी मंच की ओर से सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. जमील अहमद मलिक ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली के प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय शायर डॉ. रहमान मुसव्विर ने शिरकत की। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी।
अपने संबोधन में डॉ. रहमान मुसव्विर ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक उन्नति शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। प्रतिभाशाली बच्चों को समय-समय पर सम्मानित किए जाने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा ही वह शक्ति है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने योग्य बनाती है।
विशिष्ट अतिथि यूनुस कौसर एडवोकेट ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने तथा उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और अनुशासन बेहद जरूरी है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जमील मलिक ने अभिभावकों से अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही संगठित, जागरूक और सशक्त समाज की पहचान होता है। उन्होंने मंच द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान को शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
समारोह का सफल संचालन करते हुए डॉ. शमीम मलिक ने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान समय में लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं, जबकि अनेक स्थानों पर लड़के अपेक्षाकृत पीछे रह रहे हैं। उन्होंने कौम के युवाओं से भी लड़कियों की तरह शिक्षा को प्राथमिकता देने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम के प्रारंभिक संचालन की जिम्मेदारी साजिद मलिक जानसठ ने निभाई।
आयोजक मंडल के प्रमुख पदाधिकारी गुलबहार मलिक एडवोकेट ने समारोह में शामिल सभी अतिथियों, मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों एवं सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि मंच की ओर से इस प्रकार का मेरिटोरियस अवॉर्ड सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा, ताकि समाज के बच्चों में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ाया जा सके।

समारोह में मलिक बिरादरी के अलावा अन्य बिरादरियों के गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की। इनमें कलीम त्यागी, तहसीन अली क़मर, इकराम क़स्सार, शमीम क़स्सार, चौधरी साजिद, ज़फरयाब खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने मुस्लिम तेली मलिक एकता मंच की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने का प्रभावी माध्यम है।
समारोह में मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम की सराहना की। बाहर से आने वाले मेहमानों में हाजी आशु मलिक जानसठ, डॉ. रिजवान मलिक पटनी, जमील फोरमैन रामपुर मनिहारान, महताब मलिक सड़क दूधली, इरफान सुल्तान, मास्टर इलियास, शकील आईटीसी आदि शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त मास्टर खलील अहमद कुटेसरे वाले,डॉ. फुरकान मलिक, किसान नेता शाहिद आलम, नौशाद मलिक, किसान नेता जुल्फिकार, इस्लाम मलिक मिमलाना रोड डॉ शमशाद मलिक, इरशाद मलिक चरथावल, डॉ सजील चरथावल, मास्टर सलीम मलिक बी डी सी, खुर्शीद मलिक मिमलाना रोड़, डॉ फैज आलम, डॉ जुनेद मलिक, गुलनवाज मलिक,डॉ जैद, अहमद मलिक,साग़र खान, डॉ सैफ़ आलम, डॉ रिजा मलिक एडवोकेट आयशा सैफ़, सहित अनेक गणमान्य लोगों ने समारोह में पहुंचकर आयोजकों का उत्साह बढ़ाया।
समारोह को सफल बनाने में डॉ. जमील मलिक, गुलबहार मलिक एडवोकेट, डॉ. शमीम मलिक, असगर मलिक, मनव्वर मलिक, डॉ. रहमत मलिक, आसिफ मलिक, नफीस मलिक, अकरम मलिक, वसीम मलिक, मेहरबान मलिक, साजिद मलिक, नाजिश मलिक, हाजी इनाम, नदीम मलिक, बल्लू दीवान, इरफान मलिक, हाजी इस्लाम, हाजी गुलजार, मासूम ठेकेदार, बाबू मलिक, शहजाद मलिक, शमशाद मलिक, खालिक मलिक, रियासत मलिक, पप्पू दीवान सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में आयोजकों ने कहा कि समाज के बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और आने वाले वर्षों में समारोह को और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

