7 मई से शुरू होगी जनगणनाः डीएम उमेश मिश्रा
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2021 में जनगणना होनी संभावित थी लेकिन कोरोना कॉल के कारण वह जनगणना संपन्न नहीं हो पाई थी जो अब 2027 के नाम से शुरू होने जा रही है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जनपद के जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि जनगणना का पहला चरण जो पूरी तरह डिजिटल बना रखा गया है इमसे ऑनलाइन तरीके से 7 मई से 21 मई तक चलेगा। इस अवधि में व्यक्ति विशेष अपने आप स्वंय पोर्टल पर लॉगिन कर अपना विवरण भर सकेंगे और बाद में उन्हें इसमें परिवर्तन करने का भी अधिकार रहेगा।
जिला पंचायत सभागार कचहरी के सभा कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के आम जनमानस से अपील की कि वे अपनी सूचनाएं सही ढंग से प्रदर्शित करे यह पूरी तरह पारदर्शी होगी और पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। इसमें प्रगणक किसी तरह की ओटीपी अथवा दस्तावेज नहीं मांगेंगे और यह भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक चलेगा इस अवधि में प्रगंणक घर-घर जाकर भवन स्वामी से आवश्यक पूछताछ करेंगे। इस कार्य में कुल 6576 कर्मचारी लगाए गए हैं जिसमें से 6443 कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में उतारे गए हैं बाद में ये प्रगणक जातिगत आंकड़े एकत्र होंगे। अपर जिला अधिकारी एफ एंड आर गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनगणना के दौरान 34 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। लोगों से कहा जा रहा है और समाज के सभी वर्गों से अपेक्षा की गई है कि वह इसमें अपना योगदान दे और सही-सही जानकारी प्रगणक को उपलब्ध कराये ताकि देश की योजनाएं बनाते समय इन तथ्यों का ध्यान रखकर आगे की योजनाएं बनाई जा सके। पूरे जनपद को 14 क्षेत्रों में बांटा गया है और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी की 7 मई से 21 मई तक प्रतिदिन गणना के लिए समाज के विभिन्न वर्गों जैसे जनप्रतिनिधि मीडिया पर्सन, संस्थाएं, पुलिस और अर्ध सैनिक बल, वकील न्यायिक अधिकारी की तरह सभी वर्गों का समावेश किया गया है और सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तारीख निर्धारित की गई है। मीडिया के लिए 9 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने आम जनमानस से कहा कि किसी को कोई परेशानी हो अथवा इस पूरे सिस्टम से किसी को भी कोई तकलीफ हो तो वह सीधे अपर जिलाधिकारी अथवा जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे सकते हैं और यथासंभव वह परेशानी दूर की जाएगी। एक प्रगणक को 180 मकान अलाट किये गये है।


